बागवानी प्रशिक्षण शिविर में बागवानों को किया गया जागरूक

    25-Jan-2026
Total Views |

शिमला।हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू में अदानी समूह के सहयोग से दो दिन के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों और बागवानों को सर्दियों में खेतों तथा बगीचों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एक शिविर चिरगांव ब्लॉक के डुइदी गांव में और दूसरा शिविर जुब्बल ब्लॉक के खड़ापत्थर में हुआ। केंद्र की प्रभारी डॉ. ऊषा शर्मा, पादप रोग विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. अजय ब्राक्टा और मृदा विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. नागेंद्र पाल बुटेल ने बगीचे वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी।

बारिश और बर्फबारी से बागवानों को आस

हिमाचल प्रदेश में वसंत पंचमी के दिन से बर्फबारी और बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी से बागवानों को नई उम्मीद तैयार हुई है। आपकों बता दें कि हिमाचल प्रदेश में फलों की बागवानी करने वाले वागवानों को अब नई संजीवनी मिली है। 4 महीने से राज्य को कोई बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ता था।