
नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन आने वाला है आम के पेड़ में बौर आने वाला है। लेकिन, आम पेड़ में छोटे-छोटे कीट, जो चुपके से पेड़ की जड़ों के रास्ते ऊपर चढ़ते हैं और पूरी फसल बर्बाद कर देते हैं। अगर आप भी अपने बगीचे के आम के पेड़ों को लेकर फिक्रमंद हैं, तो बाजार से महंगी दवाइयां लाने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही दो ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जो आपके पेड़ों के लिए बॉडीगार्ड का काम करेंगी। बस एक ब्रश उठाइए और पेड़ों की जड़ों का कायाकल्प कर दीजिए।
चूना और नील का लेप करें
देखा जाता है कि सड़क किनारे लगे पेड़ के निचले हिस्से में चुने और सफेद रंग से रंगे होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? यह पेड़ों की उम्र बढ़ाने का एक अचूक तरीका है। वे सलाह देते हैं कि अगर आम के पेड़ की जड़ से लेकर तने तक तीन फीट ऊपर तक चूने और नील का घोल बनाकर पुताई कर दी जाए, तो पेड़ों की उम्र और सेहत दोनों बढ़ जाती है।
पुताई का सही तरीका
सबसे पहले थोड़ा बुझा हुआ चूना लें और उसमें पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसमें कपड़ों में डालने वाला थोड़ा सा नील मिला दें ताकि घोल का रंग हल्का नीला और सफेद हो जाए। अब पेड़ की जड़ से लेकर ऊपर तने तक कम से कम 3 फीट की ऊंचाई तक अच्छी तरह पेंट कर दें। ध्यान रहे कि तने के हर कोने और दरार में यह घोल पहुंचना चाहिए।