उद्यान विभाग ने बागवानों को वितरित किए फलदार पौधे

    27-Jan-2026
Total Views |

देहरादून।उत्तरखंड के फलों की बागवानी के लिए जाना जाता है। देहरादून जिले के उद्यान विभाग ने बागवानी को बढ़ावा देने के लिए फल उत्पादक किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने पौधे लगाने, सिंचाई, खाद आदि देखभाल की विस्तार से जानकारी भी दी।उद्यान विभाग ने क्षेत्र के 200 किसानों को अखरोट, आड़ू, खुमानी, नाशपाती आदि के 7314 पौधे नि:शुल्क वितरित किए। इस अवसर पर उद्यान विभाग की क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. प्रियंका ने किसानों को फलों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बागवानों को पौधे लगाने की जानकारी दी गई

अधिकारियों ने किसानों को पौधों को लगाने से लेकर उनकी सुरक्षा, खाद, सिंचाई, गुड़ाई आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर बागवानों को बताया गया की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारी और किसान और बागवान उपस्थित थे।