औषधीय पौधों की खेती के लिए हमदर्द ने शुरू किया बागवानी

    29-Jan-2026
Total Views |


नई दिल्ली।भारत की प्रमुख यूनानी और फार्मास्यूटिकल कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज ने अपने फार्मों में जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों की खेती शुरू कर दी है। कंपनी इस खेती के लिए सस्टेनेबल फार्म प्रैक्टिसेज अपना रही है। हमदर्द के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद के अनुसार, कंपनी ने गाजियाबाद में अत्याधुनिक एक्सट्रैक्शन प्लांट भी स्थापित किया है।

उगाई जा रही 50 तरह की जड़ी-बूटियां

मजीद ने बिजनेसलाइन के हवाले से बताया है कि कंपनी अब लगभग 50 प्रकार की जड़ी-बूटियां उगा रही है। इसके अलावा, उन्होंने अपने फार्मों को ग्रिड में बांटकर अश्वगंधा और गुलाब जैसी पौधों की खेती शुरू की है। हम औषधीय गुलाब का लगभग 25,000 किलोग्राम उपयोग करते हैं। इसके अलावा मुलेठी, गिलोय और कसनी की खेती भी कर रहे हैं।

जैविक खेती की ओर

हमदर्द अब ऑर्गेनिक फार्मिंग की दिशा में बढ़ रहा है। कंपनी गोबर, वर्मी कंपोस्ट और अन्य जैविक उर्वरकों का उपयोग कर रही है और कीटनाशकों या रसायनों से दूर है। साथ ही, कंपनी ISO प्रमाणन भी प्राप्त कर रही है।