ओडिशा की स्ट्रॉबेरी पहुंची लंदन, किसानों को मिला सरकार की सहयोग

    29-Jan-2026
Total Views |


भुनेश्वर।ओडिशा के ढेंकानाल जिले के किसानों ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के किसानों ने पहली बार अपनी उगाई गई ताज़ी स्ट्रॉबेरी लंदन भेजी है। यह उड़िसा में बागवानी करने वाले बागवानों के लिए अच्छी खबर है। इससे साबित होता है की बागवान अच्छी तरह से बागवानी करें तो बेहतर कमाई कर हैं।

51 किलो स्ट्रॉबेरी का पहला निर्यात

ढेंकानाल जिले के किसानों ने कुल 51 किलो ताज़ी स्ट्रॉबेरी लंदन भेजी। यह स्ट्रॉबेरी सप्तसज्या एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेडनाम की किसान उत्पादक संस्था (FPO) ने उगाई और इकट्ठा की। इस संस्था में कई किसान मिलकर काम करते हैं। सभी किसानों ने मिलकर मेहनत की, तभी यह मुमकिन हो पाया है।

सरकार ने किसानों को किया सहयोग

उड़ीसा सरकार के सहयोग से बागवानों ने यह कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत बागवानी निदेशालय ने किसानों की मदद की। यह सहायता PSFPO नाम की योजना के तहत दी गई। इस योजना को गेट्स फाउंडेशन का समर्थन मिला है।

ओडिशा आजीविका मिशन ने किया सहयोग

ओडिशा आजीविका मिशन ने भी किसानों का साथ दिया। इस मिशन की मदद से किसानों को अच्छे और बड़े बाज़ार मिले। किसानों को यह समझाया गया कि कैसे अपने उत्पाद को सही तरीके से पैक करना है।