इस राज्य में क्लस्टर बनाकर बागवानी को बढ़ावा देगी सरकार

    29-Jan-2026
Total Views |

पटना।आज के बदलते समय बिहार के किसान परंपरागत फलसों की खेती को छोड़कर नए तरीके से कृषि-बागवानी कर रहे है। अब राज्य सरकार भी बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई सारे योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार नई क्लस्टर बागवानी योजना ने किसानों के लिए तरक्की के नए द्वार खोल दिए हैं। अब किसान अकेले नहीं क्लस्टर में खेती करेंगे और सरकार उन्हें तकनीक से लेकर बाजार तक हर कदम पर मदद करेगी।

क्लस्टर बागवानी क्या है

आपको बता दें कि क्लस्टर का मतलब है। एक जैसा काम करने वालों का समूह है। अगर आप किसी गांव या इलाके में किसान कम से कम 25 एकड़ पर अगर किसी गांव या इलाके के किसान मिलकर कम से कम 25 एकड़ जमीन पर एक ही तरह की फसल जैसे आम, लीची या केला उगाते हैं, तो उसे क्लस्टर कहा जाता है।

सरकार ने इन फसलों को चुना है

सदाबहार फल: आम, लीची, केला, अमरूद और पपीता।
सुपर फूड: मखाना (जिसके लिए अब नेशनल मखाना बोर्ड भी कमर कस चुका है)
हाई-वैल्यू फसलें: ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसी फसलें, जो कम जगह में ज्यादा मुनाफा देती हैं।
अन्य: आंवला, नींबू, बेल और औषधीय पौधे जैसे लेमनग्रास।