गेंदे और फूलों की खेती विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    03-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली।हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र में बागवानी योजनाओं व उन्नत तकनीकों के माध्यम से फूलों की खेती विषय पर एक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित की गई। इसका उद्देश्य फूलों की खेती लिए नवीनतम तकनीकी की जानकारी देना और राज्य में फूलों की खेती को बढ़ावा देना है। इस दौरान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के विशेषज्ञों ने फूलों की फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सरकार की बागवानी योजना की दी गई जानकारी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को गेंदे के फूल उत्पादन, फूलों की संरक्षित खेती पॉलीहाउस ग्रीनहाउस तकनीक की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के संचालक एवं परियोजना अधिकारी डाक्टर सुरेश चंद ने किसानों को खुले क्षेत्र व संरक्षित संरचनाओं में फूलों की उन्नत खेती के साथ-साथ सरकार की विभिन्न बागवानी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

किसानों ने व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की

इस अवसर पर बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर हेमन्त कुमार ने कहा कि नर्सरी में पौध तैयार करने पर अनुदान आधारित आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों ने केंद्र पर संचालित सभी कार्यक्रमों का अवलोकन किया और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।