
नई दिल्ली।अगर आप बागवानी कर बेहतर मुनाफा कमाना चाहते है तो चंदन की लकड़ी की बागवानी आपके लिए बेहतर बिकल्प हो सकती है। इसे एक बार लगाने के बाद आप अपनी किस्मत बदल सकते है। सफेद चंदन की खेती के बारे में इसे लोग बोलचाल के भाषा में पैसे की पेड़ कहते है। क्योंकि इसकी कीमत तेजी से बढ़ती है,तो चलिए आज इसकी खेती से लेकर कमाई तक के बारे में आपको बताने वाले है।
दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी
चंदन की लकड़ी को दुनिया की सबसे महंगी लकड़ियों में एक मानी जाती है। बाजार में एक किलो चंदन की लकड़ी की कीमत 8,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक होती है।मार्केट में इसकी लकड़ी को बेचकर किसान आने वाले समय में करोड़पति बन सकते हैं।
मार्केट में है अच्छा डिमांड
आपको बता दें कि चंदन का यूज केवल अगरबत्ती या पूजा में नहीं होता है। बल्की इसका प्रयोग कॉस्मेटिक्समहंगे परफ्यूम और दवाइयों बनाने में भी किया जाता है। आज दुनिया भर में इसकी जितनी डिमांड है, सप्लाई उसके मुकाबले बहुत कम है। डिमांड होने के कारण इसकी कीमतें कभी नहीं गिरतीं हैं।
कैसी मिट्टी है उपयुक्त
चंदन के लिए रेतीली और लाल मिट्टी सबसे अच्छी होती है।
बस खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए।
यह गर्म और मध्यम ठंडे दोनों इलाकों में पनप सकता है।
एक एकड़ में चंदन लगाने का शुरुआती खर्च करीब 1 से 2 लाख रुपये आता है।