दो दिवसीय किसान मेला सह फल-फूल व सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ

    30-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली।बिहार के सारण जिले के मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण सारण एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय किसान मेला सह-फल, फूल व सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ मांझी के विधायक रणधीर कुमार सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक बामेती शारदा शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ संजय कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेले का उद्घाटन किया।

बागवानों को उन्नत तकनीक

इस अवसर पर किसानों और बागवानों को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान उन्नत कृषि कर सकते हैं। उन्होंने कहा की जिले में जलजमाव वाले क्षेत्र में फसलों व तकनीकों के बारे में किसानों को विस्तृत में जानकारी दें। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डा जितेंद्र चंदोला ने वैज्ञानिक विधि से फलों के नये बाग कैसे लगाएं इसके बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

विभिन्न विभागों ने लगाया था स्टाल

इस कृषि मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, पशुपालन, अल्पसंख्यक, खाद्य एवं आपूर्ति, महिला बाल विकास निगम, जीविका एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। यहां मौजूद पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दिये। किसानों को अनुदानित मूल्य पर कृषि उपकरण, खाद एवं बीज मुहैया कराया गया।