इस राज्य में गेंदा की खेती पर फूल विकास योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान

    31-Jan-2026
Total Views |


पटना। बिहार सरकार आज के बदलते समय में किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है।बसंत ऋतु आते ही बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, ओर से फूल (गेंदा) विकास योजना 2025-26 की शुरुआत की है। यह योजना बिहार में फूलों की खेती के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आई है।

जानें क्या है फूल (गेंदा) विकास योजना

बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ओर से यह योजना रबी वासंतिक मौसम के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत राज्य के सभी 38 जिलों में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत गेंदा फूल की खेती पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

गेंदा फूल की खेती के लाभ

अगर आप गेंदा फूल की खेती करते है तो आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा। धान गेंहू के अपेक्षा इसमें ज्यादा मुनाफा प्राप्त होता है। गेंदा फूल की बाजार में साल भर मांग बनी रहती है। पूजा-पाठ, शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है। गेंदा की खेती कम लागत में शुरू की जा सकती है और इसकी पैदावार भी अच्छी होती है।