जानें दुनिया की सबसे महंगे आम, लाख रुपये प्रति किलों है इसकी कीमत

    31-Jan-2026
Total Views |


नई दिल्ली। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में गर्म मौसम आते-आते बाजार में आम मिलने लगता है। लेकिन क्या आप जानते है एक ऐसा भी है जो लाखों रुपये किलो बिकता है। आपको यह हैरानी वाली बात लग रही होगी। लेकिन यह सच है। जापान में उगाए जाने वाले मियाजाकी आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है।

मियाजाकी आम की उत्पत्ति कैसे हुई

मियाजाकी आम की खेती जापान के मियाजाकी प्रीफेक्चर में होती है, जो देश के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस आम को “ताइयो नो तमागो” के नाम से भी जाना जाता है। जिसका मतलब है सूरज का अंडा इसकी अंडे जैसी आकृति और सुनहरी-लाल रंगत की वजह से इसे यह नाम दिया गया है।

कैसा है इस आम का आकार

मियाजाकी आम का आकार सामान्य आम की तुलना में ज्यादा बड़ा होता है और इसका रंग गहरा लाल व सुनहरा होता है। इसकी चमकदार त्वचा इसे और भी खास बनाती है।

इस आम की मिठास और स्वाद

बेहद मीठे और रसीले इस आम में 15% से अधिक शुगर कंटेंट होता है, जो इसे अन्य आमों की तुलना में ज्यादा मीठा बनाता है। यह स्वाद में काफी सुगंधीत होता है।

गुणवत्ता

इस आम की खेती करने वाले किसान इस पर विशेष ध्यान देते हैं। इसे प्राकृतिक रूप से धूप में अच्छी तरह पकाया जाता है।

पोषण तत्व

मियाजाकी आम न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि यह β-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा स्रोत भी है, जो त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।