
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह शहर में रंग-विरंगे फूलों की सांसार में डुप गया है।1 जनवरी 2026 की शाम को भव्य पुष्प, विज्ञान और सांस्कृतिक प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रकृति, शिक्षा और कला का यह अनूठा संगम आगामी 4 जनवरी तक जारी रहेगा।
विशिष्ट अतिथियों ने किया उद्घाटन
इस 27वें आयोजन का उद्घाटन साहित्य और चिकित्सा जगत की दो महान विभूतियों द्वारा किया गया। विशिष्ट साहित्यकार एवं अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नवकुमार बोस और प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ व रवींद्र पुरस्कार प्राप्त डॉ. शंकर नाथ ने दीप प्रज्वलित कर इस चार दिवसीय पुष्प उत्सव की शुरुआत की।
अनेक प्रकार के फूलों को लोगों ने किया दीदार
इस पुष्प प्रदर्शनी में लोगों ने अनेक प्रकार के फूलों का दीदार किया। यंहा मुख्य आकर्षक के रूप में गवर्नमेंट कॉलोनी मैदान बना हुआ है, जहाँ ढाई हजार से अधिक गमलों में फूलों का संसार सजाया गया है। प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों के लिए निम्नलिखित आकर्षण केंद्र बने हुए है। पुराने बोन्साई और रेगिस्तानी कैक्टस की विभिन्न प्रजातियाँ। सर्दियों के विशेष फूल विशाल डहलिया, रंग बिरंगी चंद्रमल्लिका पमपम और गेंदा की ढेरों किस्में, शानदार गुलाब, दुर्लभ ऑर्किड और औषधीय गुणों वाले पौधों आकर्षण के केंद्र थे।