
नई दिल्ली।अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी 2026 ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शनी में दुनिया की सबसे बड़ी हजारों फूलों से बना एक विशाल गोलाकार डिजाइन और फूलों से बना सबसे बड़ा पोर्ट्रेट तैयार किया है। अहमदाबाद नगर निगम की ओर से आयोजित यह पुष्प प्रदर्शनी ‘भारत एक गाथा’ थीम पर आधारित है। प्रदर्शनी का आयोजन साबरमती रिवरफ्रंट पर किया गया है।
पीएम ने की सराहना
चौदहवीं अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी में सबसे बड़े ‘पुष्प मंडला’ और सबसे बड़े ‘पुष्प चित्र’ के लिए दो गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए इसे मनमोहक बताया। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की आकर्षक तस्वीरें साझा करते हुए एक्सपर लिखा, अहमदाबाद की पुष्प प्रदर्शनी वाकई सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह रचनात्मकता के साथ-साथ जनभागीदारी का एक अद्भुत उदाहरण है।