सेब बागवानों ने एचपीएमसी मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    07-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली।सेब उत्पादकों ने कांग्रेस सरकार की किसान-विरोधी नीतियों, सेब एमआईएस योजना में कथित अनियमितताओं समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। एचपीएमसी मुख्यालय के बाहर भाजपा सेब उत्पादकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने की।
किसानों से राजस्व दस्तावेज मांगे जा रहे हैं

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उद्यान कार्ड होने के बावजूद किसानों से बार-बार राजस्व दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उद्यान कार्ड में बागवानी से जुड़ा संपूर्ण डाटा पहले से उपलब्ध है। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों, भुगतान में देरी और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।

सेब उत्पादकों ने एचपीएमसी पर गंभीर कुप्रबंधन का आरोप लगाया

उत्पादकों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कलेक्शन सेंटर समय पर नहीं खोले गए, दैनिक लिफ्टिंग की सीमा तय कर दी गई और सड़क सुविधा होने के बावजूद ट्रक नहीं भेजे गए। पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को नुकसान प्रदर्शन के दौरान पर्यावरणीय खतरे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सेब उत्पादकों ने आरोप लगाया कि सड़े हुए सेब को निर्धारित प्रक्रिया और पर्यावरणीय आकलन के बिना डंप कर दिया गया। इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा।