महराजगंज में बढ़ रही है फूलों की खेती, किसानों को मिल रही है बेहतर दाम

    01-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला उद्यान विभाग की ओर से फूलों और मसालों की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। महराजगंज अब फूलों की खेती से गमकेगी। उद्यान विभाग की तरफ से इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा जिससे अधिक से अधिक किसान इससे लाभांवित हो सके।

जिले में मसाले की खेती बढ़ रही है

बता दें कि बीते वर्ष जिले में मसालों का दायरा 300 हेक्टेयर था। इसे बढ़ाकर 500 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। फूलों का रकबा भी 30 से बढ़ाकर 50 हेक्टेयर तक पहुंचाने में विभाग जुटा है। जनपद में एकीकृत बागवानी मिशन के साथ राज्य औद्यानिक योजना के जरिए किसानों को लाभ मिल रहा है।

फूलों की  खेती रकबा बढ़ रहा है

उद्यान कर्मी गांव गांव पहुंचकर छोटे किसानों को प्रेरित कर रहे जिससे यह किसान सीमित भूमि से भी बेहतर मुनाफा कमा सकें। बीते वर्ष के रिकार्ड बताते हैं कि जनपद में इन दोनों योजनाओं से अनुदान लेकर जहां 100 हेक्टेयर सब्जी की खेती हो रही है, वहीं फूलों में ग्लैडियोलस, गुलाब, गेंदा, अदरक व हल्दी की खेती लगभग 30 हेक्टेयर पर हो रही है।