बजट में नारियल किसानों को बड़ा तोहफा, नारियल संवर्धन योजना बनाई जाएगी

    01-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने नारियल किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारियल की बागवानी करने वाले किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। संसद में बजट पेश करते हुए उन्होंने ऐला किया कि नारियल उत्पादन बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने के लिए एक नारियल संवर्धन योजना बनाई जाएगी। इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में पुराने पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।

काजू और कोको को भी बढ़ावा

इसके साथ ही भारत में काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम भी होगा, जिससे उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भरता बढ़े, निर्यात मजबूत हो और 2030 तक भारतीय काजू और कोको को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड बनाया जा सके।

नारियल और काजू की बागवानी से किसानों को फायदा

सरकार का मानना है की नारियल और ड्राई फ्रूट्स की बागवानी करने वाले किसानों को फायदा होगा। किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी और पैदावार में इजाफा होगा। खास बात यह है कि सरकार के इस फैसले से दक्षित भारत के राज्य तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के किसानों को ज्यादा लाभ होगा। वहीं, कई जानकारों का कहना है कि तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नारियल और काजू को लेकर ये ऐलान किया है।