फूलों और औषधीय की खेती पर इस योजना में मिलेगी 60 हजार की सब्सिडी

    01-Feb-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आय बढ़ाने के उदेश्य से राज्य में कई सारे योजना चला रही है। यहां सरकार की ओर से औषधीय फसलों, मसाला एवं फूलों की खेती करने पर किसानों को प्रोत्साहित की जा रही है। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत औषधीय फसलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार अनुदान प्रदान कर रही है। योजना के अंतर्गत दो हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय फसल उगाने पर किसानों को 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इन फसलों की खेती पर अनुदान

उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि औषधीय फसलों की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली है। इसी को देखते हुए धनिया, सौंफ, जीरा, अजवाइन, लेमन ग्रास, अदरक, हल्दी, सफेद मूसली, सतावर, अश्वगंधा, तुलसी और मुलेठी जैसी औषधीय एवं मसाला फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण और जागरूर कर रही है सरकार

बागवानी विभाग किसानों को औषधीय पौधे की खेती करने पर सब्सिडी दे रही है, इसके साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों का जोखिम कम हो रहा है और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। सरकार फूलों और मसालों की खेती को भी बढ़ावा दे रही है। उद्यान विभाग गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहा है ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।