शिमला।हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी से किसानों को बेहतर कमाई होती है। सेब बागवान इन दिनों बाहरी खरीदारों की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में 379 बागवानों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी हुई है। शातिर खरीदार बागवानों की करीब 8.05 करोड़ रुपए की मेहनत की कमाई डकार कर रफूचक्कर हो गए हैं।
सोलन ठगी का 'हॉटस्पॉट
कृषि मंत्री ने ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर के सवाल के जवाब में बताया कि धोखाधड़ी के सबसे अधिक मामले सोलन और शिमला जिलों से सामने आए हैं। सोलन जिले में यहां APMC को सबसे ज्यादा 191 शिकायतें मिलीं, जिनमें 3.37 करोड़ रुपए का भुगतान फंसा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में बहुत ज्यादा होती है सेब की बागवानी
हिमाचल प्रदेश भारत में सेब उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ की ठंडी जलवायु, ऊँचाई और उपजाऊ मिट्टी इसकी खेती के लिए एकदम उपयुक्त है। मुख्य रूप से शिमला, कुल्लू, किन्नौर, मंडी और चंबा जिलों में इसकी खेती होती है, जो देश के कुल सेब उत्पादन का लगभग 40% योगदान देते हैं।