लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पद्मश्री डॉ एससी राय पार्क में प्रकृति, विज्ञान और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। कोरोना काल के बाद आयोजित 22वीं कला का अद्भूत संगम देखने को मिल रहा है। 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता ने शहरवासियों को रंह-बिरंगे फूलों और रचनात्मक कलाकृतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें कि प्रतिगोगिता का उद्घाटन शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया।
108 पंखुड़ियों वाला विशेष कमल आकर्षण का केंद्र
बता दें कि लखनऊ नगर निगम की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में 24 वर्गों की 262 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दर्शकों को प्रकृति और वैज्ञानिक तकनीक का अनोखा मेल देखने को मिला। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की ओर से प्रदर्शित 108 पंखुड़ियों वाला विशेष कमल आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।
अनेक प्रकार के फूलों का प्रदर्शन
पुष्प प्रदर्शनी में अनेक तरह के फूल और पौधे की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों की ओर से फूलों से बनाई गई लक्ष्मण जी तथा राधा-कृष्ण की आकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन पर सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को ‘विनर कप’ और 2100 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।