नई दिल्ली।अगर आप फूलों के शौकीन है और अपने बगीचे को रंग-बिरंगे बनाना चाहते है तो पेटुनिया सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। आज आपको बताने वाले है पेटुनिया फूल के बारे में कैसे पेटुनिया का देखभाल किया जा सकता है।वैसे पेटुनिया लचीला और सूबसूरत पौधा है, पेटुनिया लगभग 12 रंगों में उपलब्ध है। जिनमें लाल, गुलाबी और सफेद रंगों की मांग सबसे अधिक है। इसके पौधे नर्सरी में आसानी से 30-40 रुपये में मिल जाते हैं।
पेटुनिया लगाने के सही समय
पेटुनिया लगाने का सही समय दिसंबर का महीना होता है।जनवरी और फरवरी में इसमें भरपूर फूल आते हैं और यह सिलसिला मार्च के अंत तक चलता है।
खाद और गुड़ाई
पेटुनिया लगाने के लिए मिट्टी तैयार करते समय गोबर की खाद और डीएपी का मिश्रण दिया जाता है। पौधा लगाने के बाद एक बार गुड़ाई करना जरूरी है। जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, हर 10 दिन पर खाद डालने से यह मार्च तक खिला-खिला रहता है।
टिश्यू कल्चर से पौधा तैयार करें
अब टिश्यू कल्चर के माध्यम से एक साथ हजारों रोगमुक्त पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जो व्यावसायिक खेती के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं।पेटुनिया न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह एक लाभदायक फसल है।