aa

पटना।बिहार के कई बागवानी फसलों को जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन मिल रहा है। इसमें दीघा का मालदा आम, बहुआ आम को जीआई टैग दिलाने के लिए कृषि विभाग की ओर से जीआई टैग निबंधन कार्यालय को आवेदन भेजे गए हैं। जीआई टैग मिलते ही इन उत्पादों की अच्छी कीमत और बाजार मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दे कि इससे पहले बिहार के जर्दालू आम को भी जीआई टैग मिल चुका है।
दूधिया मालदा आम उत्पादक समिति ने किया आवेदन
पटना के दूधिया मालदा को जीआई टैग दिलाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। बिहार में दूधिया मालदा आम उत्पादक समिति से जुड़े किसानों ने जीआई टैग के लिए आवदेन दिया है। इस वर्ष दूधिया मालदा के 50 हजार अतिरिक्त पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उद्यान विभाग 50 हजार दूधिया मालदा आम का पौधा
लगाएगा
मीठापुर कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार दीघा के दूधिया मालदा की 50 हजार पौधा संस्थान द्वारा तैयार करने का लक्ष्य है। 25 हजार पौधा तैयार हो चुका है। अगले दो महीने में 25 हजार दीघा दूधिया मालदा के पौधे तैयार हो जाएगा। पटना के आसपास बस्ती का इजाफा होने के कारण दूधिया मालदा आम के पौधे अपने आप कम होते चले गए।