सरकारी अनुदान से बिहार में हो रही विदेशी फलों की खेती

    22-Feb-2026
Total Views |

पटना।बागवानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबुत बनाने के लिए बिहार सरकार विदेशी फलों की बागवानी करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बिहार सरकार विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलें छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए कम समय में अधिक आय का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही हैं।

स्ट्रॉबेरी और  ड्रैगन फ्रूट की बागवानी पर अनुदान


बिहार सरकार की कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के अनुसार स्ट्रॉबेरी विकास योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति हेक्टेयर 3,02,400 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है, जो कुल इकाई लागत का 40 प्रतिशत है। स्ट्रॉबेरी अल्पावधि में तैयार होने वाली फसल है, वहीं ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 2,70,000 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

उच्य मुल्य वाले पौधे की खेती से ज्यादा कमाई

इन उच्च पोषण मूल्य वाले फलों के उत्पादन से ग्रामीण परिवारों की पोषण सुरक्षा मजबूत होगी। इच्छुक किसान, किसान समूह या महिला स्वयं सहायता समूह अपने प्रखंड या जिला उद्यान कार्यालय अथवा कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।