वाराणसी। वाराणसी के कचहरी स्थित राजकीय कम्पनी बाग में दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फूलों का लोग दीदार कर रहे है।यह प्रदर्शनी में उन लोगों के लिए बेहद खास है जो अपनी छतों और घरों में गार्डनिंग करने का शौक रखते हैं।
दो भागों में बनाई गई है प्रदर्शनी
वानारसी के पुष्प प्रदर्शनी दो प्रमुख भागों में बानाया गया है। पहले भाग में ताजी शाकभाजी, फल और फलों से बने संरक्षित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं दूसरे भाग में गुलाब के कटे फूल, डहेलिया, बोनसाई, कैक्टस और वर्टिकल गार्डन जैसे सजावटी पौधों का अद्भुत संगम है। फूलों से तैयार हॉकी और वानारसी पान आकर्षण के केंद्र है।
कई नर्सरियों के स्टाल
उद्यान विभाग और मनरेगा के सहयोग से भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने यहां दो हाईटेक नर्सरी स्टाल लगाए हैं। यहां टमाटर, खीरा और तरोई जैसे हाइब्रिड पौधों की पौध मात्र 2 रुपये प्रति पौधे की दर से बेची जा रही है। यह तकनीक भविष्य की खेती और शहरी गार्डनिंग के लिए बेहद क्रांतिकारी मानी जा रही है।