जयपुर।राजस्थान के भरतपुर के शास्त्री पार्क में पुष्प प्रदर्शनी दर्शको के लिए आकर्षक के केंद्र है। रंग-बिरंगे फूलों की आकृतिया आकर्षण है, कई अनोखे और दुर्लभ कैक्टस की प्रजातियां जिन्हें विशेष रूप से प्रदर्शनी में सजाकर रखा गया है। प्रदर्शनी में देश के अलग- अगल क्षेत्रों से लाई गई कैक्टस की अनेक वैरायटी देखने को मिलीं। कुछ सजावटी और हाइब्रिड किस्में भी शामिल है। फूलों की बात करें तो यहां अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों के साथ मौषमी फूल रहे।
पुष्प प्रदर्शनी का उदेश्य पौधे के प्रति जागरुक करना
प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को सजावटी पौधों के प्रति जागरूक करना और घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। कैक्टस की दुर्लभ प्रजातियों के साथ-साथ उनके रखरखाव, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की मात्रा और धूप की जरूरत जैसी जानकारियां भी दी जा रही हैं। जिससे लोग इन्हें अपने घरों में आसानी से लगा सकें।