एग्रीकल्चर में AI के उपयोग विषय पर दो दिवसीय कृषि सम्मेलन का आयोजन

    23-Feb-2026
Total Views |

मुंबई।भारत में कृषि-बागवानी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने के लिए सबसे महाराष्ट्र देश का पहला प्रदेश है जो कृषि के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंमई में दो दिवसीय कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें कई दिग्गज पहुंचे हुए है, जो दावा कर रहे है कि भारत के किसानों को खेत से लेकर बाजार तक के लिए सेंसर, AI और खेती के डेटा से मदद मिलेगी।

लोकल भाषा में मिलेगी जानकारी

कृषि विषय पर आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन की शुरुआत करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवाओं का आत्मविश्वास के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज एआई आधारित ऐप्स के माध्यम से किसान अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें तुरंत समाधान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी किसान भी अपनी लोकल बोली में समस्याओं के समाधान पा सकते हैं।

AI ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन में एआई आधारित ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गए। इनमें फसलों में कीट और बीमारी पहचानने वाली तकनीक, आवाज़ से सलाह देने वाली सेवाएं और कृषि डेटा साझा करने के प्लेटफॉर्म शामिल हैं।