फरवरी में करें गेंदे की इस किस्म की खेती पूसा में हुई है तैयार

    23-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान अनेक तरह की खेती कर रहे है। गेंदा फूल की खेती के लिए फरवरी का महीना बेहद अनुकुल माना जाता है। बिहार के समस्तीपुर जिले के आसपास के इलाका की जलवायु फूलों की खेती के लिए उपयुक्त है। इस समय तापमान संतुलित रहता है, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और रोगों का प्रकोप भी कम रहता है। गेंदा फूल की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है,चाहे वह शादी-विवाह का मौसम हो, धार्मिक आयोजन हो सभी तरह के अवसर पर गेंदा फूल की मांग बनी रहती है।

फरवरी गेंदा के लिए उपयुक्त

फरवरी में वैज्ञानिक तरीके से गेंदा की खेती शुरू करें तो कम समय में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। गेंदा एक ऐसी फसल है जिसमें लागत अपेक्षाकृत कम और मुनाफा अधिक होता है। यही कारण है कि अब पारंपरिक खेती छोड़ कई किसान फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं।

पूसा की उन्नत किस्में से करें उत्पादन

बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की युवा वैज्ञानिक डॉ पार्वती ने बताया कि समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में गेंदा की उन्नत किस्में काफी उपयुक्त है। इनमें ‘पूसा नारंगी’ और ‘पूसा बसंती’ प्रमुख हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता और फूलों की गुणवत्ता बेहतर मानी जाती है। इन किस्मों के फूल आकर्षक रंग, समान आकार और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध हैं।