प्रयागराज के चन्द्रशेखर आजाद पार्क में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन

    23-Feb-2026
Total Views |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20, 21 और 22 फरवरी 2026 को मण्डलीय फल, सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोतित की गई। मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीनेत्र, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

पुष्प प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्य पेड़-पौधे और विभिन्न फूल, सजावटी पौधे और उनसे बनी कलाकृतियाँ लोगों की रचनात्मकता और मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल फूलों की नहीं, बल्कि धैर्य और परिश्रम की भी प्रदर्शनी है।

फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

पुष्प प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में कर्णिका (तेलियरगंज, प्रयागराज) और 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में हुमा अक्स (झूंसी, प्रयागराज) को प्रथम पुरस्कार मिला। फोटोग्राफी में ओवरऑल प्रथम पुरस्कार काजल उपाध्याय (कटरा, प्रयागराज) को मिला।