नई दिल्ली के शांतिपथ लॉन में सोमवार को एनडीएमसी की ओर से ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों का दीदार करने पहुंच रहे है। हर साल की तरह इस साल भी एनडीएमसी के तत्ववाधन में ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया है।
विभिन्य रंगों की ट्यूलिप का दीदार
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहेगी विशेष ट्यूलिप वॉक और प्रदर्शनी, जो चाणक्यपुरी के सूडान दूतावास के निकट से प्रारंभ है। बागवानी विभाग द्वारा तैयार विभिन्न रंगों के ट्यूलिप और अन्य मनमोहक फूलों की कतारें दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी इस वॉक में शिरकत करेंगे।
पिछले वर्ष एनडीएमसी ने बिक्री किया था ट्यूलिप बल्ब
बता दें कि पिछले साल एनडीएमसी ने पहली बार एक लाख ट्यूलिप बल्बों के गमलों में पौधे तैयार कर शांति पथ लॉन, लोधी गार्डन, नेहरू पार्क आदि स्थानों पर बिक्री के लिए रखे थे। लोधी कॉलोनी में मियावाकी वन विकसित हो रहा है, जबकि पौधारोपण में 3,500 पेड़, 29.93 लाख झाड़ियां और 502 बांस लगाए जा चुके हैं।