लखनऊ। लखनऊ के पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय पार्क में नगर नीगम की ओर से आयोजित 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन रविवार को हुआ। इस प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस समारोह में सुषमा खर्कवाल ने विभिन्य विजेताओं को सम्मानित किया।
महापौर ने प्रतिभागियों की सराहना की
पुष्प प्रदर्शनी के समापन सत्र के दौरान महापौर ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने प्रकृति प्रेम और रचनात्मकता का सराहनीय प्रदर्शन किया है। ऐसे आयोजन शहर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हरित संस्कृति को मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। सदाबहार पत्तियों वाले गमलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन, सप्रू मार्ग और व्यक्तिगत वर्ग में विश्व नारायण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। गुलाब, डहेलिया, बोगेनविलिया, सक्यूलेंट, बोनसाई, वर्टिकल वॉल सज्जा और शाक-भाजी समेत अन्य वर्गों में भी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।