हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन पर पड़ सकती है मौसम की मार

    24-Feb-2026
Total Views |

शिमला। हिमाचल प्रदेश में काफी दिनों से समय से वर्षा नहीं होने के कारण बागवानों की चिंता बढ़ गई है। लागातार धूप और समान्य से अधिक चल रहे औसतन तापमान के कारण सेब की फ्लावरिंग तय समय से करीब 10 से 15 दिन पहले हो सकती है। मौसम में यह बदलाव सेब की फसल पर असर डाल सकती है।

समय से पहले कलियां निकल सकती है

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, अगर फरवरी के अंत तक पर्याप्त वर्षा या हिमपात नहीं हुआ तो सेब के पेड़ों पर समय से पहले कलियां निकल सकती हैं। समय से पहले फ्लावरिंग हुई तो परागण प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे सेब की सेटिंग पर भी असर पड़ता है।

जमीन में नमी के कारण फूल झड जाते है

बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार फूल खिलने के समय जमीन में नमी नहीं होने से फूल ज्यादा देर तक नहीं टिकता। लगातार खिल रही धूप के कारण न सिर्फ सेब की फ्लावरिंग जल्द होने की संभावना है, बल्कि गुठलीदार फलों में भी पंखुड़ियां खिलने लग चुकी है।