
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के नोयडा के सेक्टर 33 स्थित शिवालिक पार्क में आयोजिक पुष्प प्रदर्शनी विवादों में आ गई है। पुष्प प्रदर्शनी समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां सजाए गए फूलों और जीमेल को उठाकर ले जाते हुए नजर आए। इस घटना का पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग खुलेआम गमले और सजावटी पौधे लेकर जाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लोग प्रदर्शनी देखने आए थे या फूल और गमले लूटने वहां पहुंचे थे।
फूलों और अनेक प्रकार के पौधे का वितरण
इसमें विभिन्न प्रजातियों के फूल सजावटी पौधे और नर्सरी से जुड़े उपकरणों दूरदराज से आकर लोगों ने लगाया था। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के विभिन्न फूलों के साथ-साथ 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें साइकिलों के संग के फूल उपलब्ध थे।बता दें कि नोयडा के सेक्टर 33 में आयोजित चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।