
बोकारो। झारखंड के बोकारों में स्टील प्लांट की ओर से सेक्टर चार में संचालित जैविक उद्यान शनिवार को फूलों की खुशबू से गुलजार हो गया। तरह-तरह के लुभावने फूलों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। मौका था बीएसएल की पुष्प प्रदर्शनी ‘पुष्पिता-2026’ का. बीएसएल के नगर प्रशासन-बागवानी विभाग की ओर से 21-22 फरवरी को जैविक उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी लगायी गयी है।
चार श्रेणियों में पुष्पों को किया प्रदर्शित
प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को पूर्वाह्न बीएसएल की अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी ने किया। प्रदर्शनी में चार श्रेणियों में पुष्पों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें नगर बोकारो के आमजन, विभिन्न स्कूल, विभिन्न नर्सरी व माली शामिल हैं।
अनेक प्रकार के फूलों की दीदार
प्रदर्शनी में मौसमी फूल, सजावटी पौधे, पुष्प सज्जा व नये लैंडस्केपिंग कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किये गये हैं। इसको देखने के लिए ही आयु वर्ग के लोग जैविक उद्यान पहुंचे। प्रदर्शनी में लगभग 200 पुष्प-गमले प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित किये गये हैं। इस पुष्प प्रदर्शनी का समापन व पुरस्कार वितरण 22 फरवरी को शाम पांच बजे किया जायेगा।