
पंचकुला।अब हरियाणा के शिवालिक की बंजर जमीन पर भी ड्रैगन फल खिलेगा। इसका खुलासा भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की रिसर्च में हुआ है। यह रिसर्च तीन साल में पूरा होगा। पंचकूला के माता मनसा देवी क्षेत्र में स्थित केंद्र के रिसर्च फार्म में 0.3 हेक्टेयर में सितंबर 2024 में ड्रैगन फल की खेती की गई थी।
12 माह तैयार हो जाता है कि ड्रैगन फ्रूट
बता दें कि ड्रैगन फल का पौधा सामान्यत 12 माह में फल देने लगता है लेकिन बेहतर ग्रोथ के लिए 18 माह का समय उचित है। वहां अब फल निकलने लगे हैं। आगामी तीन साल में रिसर्च के आधार पर किसान हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के शिवालिक क्षेत्र में भी इसकी खेती कर लाखों कमा सकते हैं।
कम पानी में होगा तैयार, लंबे समय तक उपज
ड्रैगन फल की बाजार में मांग बढ़ी है। इसकी खेती कम पानी में तैयार हो जाती है और देखरेख भी अधिक नहीं है। एक बार तैयार होने के बाद पौधा 20 से 22 साल तक नियमित उपज देता है। फल उत्पादन शुरू होने के बाद किसान प्रति एकड़ प्रतिवर्ष करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।