
नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा बाजार विकासखंड के ग्राम दतौली निवासी विजय कुमार वर्मा ने टिश्यू कल्चर विधि से केले की बागवानी से बेहतर कमाई कर रहे है। वैज्ञानिक तरीके से की गई इस खेती से न केवल उच्च उत्पादन हासिल किया, बल्कि कम लागत में अच्छी कमाई भी की है,जिससे वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ लेकर कर रहे है बागवानी
विजय वर्मा बागवानी करने के लिए प्रदेश सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के लिए उद्यान विभाग से संपर्क किया है। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें टिश्यू कल्चर केले की खेती की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एक हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी शुरुआत की। उन्होंने 3086 पौधे रोपित किए। प्रत्येक गड्ढे में 7-8 किलो सड़ी गोबर खाद और 30-40 ग्राम एनपीके उर्वरक डालकर गड्ढों की भराई की गई।