नई दिल्ली। गार्डनिंग करना आज के बदलते समय में एक शौक बन गया है। इससे कई फायदे होते है। जिस तरह से हमे स्वस्थ्य रहने के लिए पोषण की जरुरत होती है, ठीक उसी तरह से पौधों को भी हेल्दी रहने के लिए पोषण चाहिए, तो आज आपको बताने वाले है, की कैसे आप अपने गार्डन में लगे पौधे को हरा-भरा रख सकते है।
सही देखभाल से तैयार होता है गार्डन
हरा-भरा गार्डन तैयार करने के लिए सिर्फ पौधे रोपना या फिर बीज बोना ही काफी नहीं होता है, बल्कि प्लांट की सही तरह से देखभाल करनी होती है। कुछ पौधे सदाबहार होते हैं तो कुछ मौसम के मुताबिक रोपे जाते हैं, लेकिन गार्डनिंग के कुछ कॉमन नियम हर प्लांट की ग्रोथ के लिए फॉलो करने होते हैं।
पानी की मात्रा का रखे ध्यान
कोई भी पौधा सही तरिके से विकास करें इसके लिए सबसे ज्यादा ध्यान पानी का रखना होता है। जैसे सर्दी का मौसम है तो कम पानी देना चाहिए और मौसम गर्म होने पर थोड़ा ज्यादा पानी देने की जरूरत होती है।
मिट्टी को सही से करें तैयार
पौधा को तभी हरा-भरा रखा जा सकता है जब मिट्टी की क्वालिटी सही हो। इसके लिए आप या तो मिट्टी नर्सरी से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर ऑल परपज पॉटिंग मिक्स तैयार करें। इसके लिए बगीचा की नॉर्मल उपजाऊ मिट्टी, कंपोस्ट और रेत या फिर कोकोपीट लेना चाहिए।
समय से करें कटाई-छटाई
समय पर पौधे की कटाई-छटाई करना बेहद जरुरी होता है। इससे आपका प्लांट एक सही शेप में रहता है और ग्रोथ भी अच्छी होती है। खासतौर पर सूखी और पीली पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए। एक सामान्य टाइम की बात करें तो 4 से 6 हफ्ते में हल्की-फुल्की प्रूनिंग करते रहना चाहिए।