दिल्ली के शांति पथ पर आयोजित ट्यूलिप फेस्टिवल में एंट्री निशुल्क

    24-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।दिल्ली के शांति पथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप दिल्ली समेत एनसीआर में हैं और फूलों के दीवाने है, तो चानक्यपुरी स्थित शांतिपथ पर जरुर जाए। जहां दिल्ली एनडीएमसी के द्वारा ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया है। बता दें कि यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें सात खूबसूरत रंगों में 200,000 से अधिक ट्यूलिप के फूल प्रदर्शित किए जाते हैं। हर साल एनडीएमसी के द्वारा ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

दिल्ली में शांतिपथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल मनाया जाता है

चाणक्यपुरी स्थित शांतिपथ पर मुख्य आयोजन होता है। इसके साथ ही नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और अन्य एनडीएमसी क्षेत्रों में भी ट्यूलिप लगाए जाते हैं। शांति पथ के अलावा, दिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए पार्क, सेंट्रल पार्क कॉनॉट प्लेस, एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर लॉन, लोधी गार्डन, टॉकटोरा गार्डन, सरदार पटेल मार्ग, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस और कई राउंडअबाउट में ट्यूलिप लगाए जाते हैं।

निशुक्ल एंट्री

शांतिपथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस फेस्टिवल का मजा लेने के लिए आपको पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप यहां का मजा फ्री में उठा सकते हैं।

इस फेस्टिवल का समय

शांतिपथ पर ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।