
जींद।हरियाणा के जींद में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से नई अनाज मंडी सफीदों में मंगलवार को फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित कर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।
बागवानी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बागवानी विभाग के एचडीओ सफीदों अभिषेक ने किसानों को विभिन्न बागवानी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंनेसब्जी, फल एवं फूलों की खेती को अपनाने के लाभ और सरकार की ओर से प्रदान की जा रही अनुदान योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
बागवानी करने की सलाह
किसानों को दलहन, तिलहन, मोटे अनाज एवं बागवानी फसलों को अपनाने की सलाह दी गई। बदलते जलवायु परिदृश्य एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए फसल चक्र में परिवर्तन समय की आवश्यकता है।