बागवानी करने पर 70 फीसदी तक मिलेगा अनुदान

    25-Feb-2026
Total Views |

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में किसानों और बागवानों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बागवानी क्षेत्र बढ़ाने का नया लक्ष्य रखा है। इसके तहत किसानों को फलदार पौधे लगाने पर 70 प्रतिशत तक अनुदान दी जाऐएगी। सरकार ने इस साल जिले में 135 हेक्टेयर भूमि पर साधारण आकार के बाग लगाने का लक्ष्य तय किया है।

नई योजना में आधुनिक खेती को बढ़ावा

इस नई योजना में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सघन पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया गया है। अमरूद, अनार, किन्नू और नींबू जैसे फलों के लिए जिले में 57 हेक्टेयर क्षेत्र में सघन पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सघन खेती से कम जमीन में अधिक पेड़ लगाए जा सकते हैं।

अनुदान से किसानों का बोझ कम होगा

बागवानी विभाग के अनुसार नए बाग लगाने पर शुरुआती लागत काफी अधिक है., जिसके कारण छोटे किसान खर्च उठाने में असमर्थ होते है। जिसे देखते हुए सरकार ने पौधों की खरीद और उनके रखरखाव के लिए 70 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को केवल 30 प्रतिशत राशि ही अपनी जेब से खर्च करनी होगी।