कानपुर।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी कानपुर में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां का खूबसूरत वातावरण लोगों को बेहद पसंद आता है। इसके साथ ही यहां की पुष्प प्रदर्शनी भी हर साल आयोजित की जाती है, जो हर किसी का मन मोह लेती है। इस बार भी वार्षिक पुष्प दर्शनी का आयोजन किया गया है। जहां पर संस्थान की नर्सरी में रंग-बिरंगे फूलों आकर्षक पौधों और हरियाली से पूरी तरीके से कैंपस सजा हुआ नजर आ रहा है।
प्रोफेसर और छात्र शामिल रहे
इस फ्लावर शो की शुरुआत आईआईटी कानपुर के उपनिदेशक प्रोफेसर बृजभूषण ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आईआईटी कानपुर के शिक्षक कर्मचारी छात्र और उनके परिवारों वाले इस प्रदर्शनी में पहुंचे।
विजेताओं को पुरस्कार वितरण
पहली श्रेणी में करीब 1026 गमले में विभिन्न प्रकार के पौधों को सजाकर प्रदर्शित किया गया था। प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल सजावट और प्रस्तुति में अपनी रचनात्मकता दिखाई। इस श्रेणी में प्रोफेसर प्रदीप स्वर्णकार को प्रथम प्रो एन नीलाकान्तन को दूसरा और प्रोफेसर जे जी राव को तीसरा पुरस्कार दिया गया।