प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की बागवानी की जानकारी दी गई

    26-Feb-2026
Total Views |


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत आधुनिक खेती के लिए मोहम्मदाबाद, रानीपुर, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव विकासखंड से चयनित किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर किया गया।

स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट की बागवानी की जानकारी दी गई

किसानों को जनपद के आधुनिक किसानों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य, विभागीय कर्मचारी सुनील कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जितेंद्र ने फील्ड में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, प्याज, लहसुन की प्रायोगिक जानकारियां दी।

बागवानी योजनाओं की जानकारी दी गई

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं और मॉडल कृषि प्रौद्योगिकी और कृषि से जुड़े अन्य कार्यक्रम जैसे मुर्गी पालन, पशुपालन की जानकारी दी।जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता बागवानी पर दिए जा रहे अनुदान और तकनीकी सहायता के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में सिंचाई और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए उद्यान विभाग के माध्यम से लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया।