महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में पुष्प प्रदर्शनी का समापन

    26-Feb-2026
Total Views |

करनाल।महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में फ्लोरिकल्चर विभाग की ओर से बुधवार को पुष्पोत्सव का आयोजन किया गया। शुष्क फूलों से बनी कलाकृतियां जैसे फोटो प्रेम, सजावटी टोकरियां, ग्रीटिंग कार्ड, टेरिरियम बानसाइ, डिस गार्डन आदि दिखाई गईं। प्रदर्शनी का उद्देश्य फूलों से विभिन्न उत्पाद बनाकर उद्यमी बनने के प्रति जागरूक करना रहा। पंजाब विश्वविद्यालय के बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना भटनागर सहित करीब 40 विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी और संस्था का भ्रमण किया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा और राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के निदेशक डॉ. एनएच मोहन ने भाग लिया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को फ्लोरिकल्चर में उद्यमिता के विभिन्न अवसरों के संबंध में अवगत कराया।

अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

 महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों, और प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया, जिसमें सजावटी पौधों और कृषि की नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों का लोगों ने दीदार किया।