जयपुर।राजस्थान के कोटा में जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में देशी और विदेशी फूलों की रंगीन छटा देखने को मिली। अनेक प्रकार के फूल आकर्षण के केंद्र रहे। ऑपरेशन सिंदूर और रेलगाड़ी की थीम पर बनी फुलवारी में सजे रंग बिरंगे फूलदार पैाधों की छटा देखते ही बन रही थी। बता दे कि कोटा महोत्सव के रंगीन कैनवास पर इस बार दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की शुभारंभ 22 फरवरी को की गई और इसका समापन 23 फरवरी को की गई।
एक लाख लोग पहूंचे पुष्प प्रदर्शनी में
दोनों दिन प्रदर्शनी स्थल पर भारी भीड़ थी, दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था और हर चेहरे पर फूलों सा ही निखार दिख रहा था। लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने इस पुष्प प्रदर्शनी में शिरकत की, जिसने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।
हर साल आयोजित होता है पुष्प प्रदर्शनी
कोटा जिला के उद्यान अधीक्षक अमरीश शर्मा के अनुसार यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से हर वर्ष फरवरी के प्रथम सप्ताह में होता आ रहा है। इस वर्ष कोटा महोत्सव के साथ इसे शामिल किया गया है, जिसकी शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कोटा में होने वाले कार्यक्रमों में इस पुष्प प्रदर्शनी में रिकॉर्ड फुटफॉल होता है। शाम होते-होते तो यहाँ हर उम्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।