
नई दिल्ली।फलों की व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत ही खाश अवसर है। यह खबर आम, अमरूद, लीची, आंवला, बेल या सेमल जैसे फलों की बागवानी और कारोबार करने वाले व्यापारी है और मुनाफा कमाना चाहते है तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। फलन अवधि से पहले ही पेड़ों की निविदा लेकर सीधे बागान से फल तोड़कर बाजार में बिक्री की जा सकती है। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और लाभ की संभावना बढ़ेगी। कम लागत में अधिक आय की योजना बनाने वाले व्यापारियों के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
विश्वविद्यालय ने जारी की निविदा
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के कल्याणपुर प्रक्षेत्र में वर्ष 2026 की फलन अवधि के लिए मुहरबंद निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक 09 मार्च 2026 की संध्या 5:00 बजे तक केवल निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को 10 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे समिति की उपस्थिति में खोला जाएगा। कुल 281 पेड़ उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 138 आम, 28 अमरूद, 10 लीची, 19 आंवला, 12 बेल और 74 सेमल के पेड़ शामिल हैं।
जमानत राशि और भुगतान की शर्तें
निविदा में भाग लेने के लिए 10,000 रुपये की जमानत राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है, जो निदेशक, ईख अनुसंधान संस्थान के नाम देय होगा। निविदा स्वीकृत होने पर कुल राशि का आधा भाग तत्काल और शेष आधा एक माह के भीतर जमा करना होगा।