
नई दिल्ली।भारत में ज्यादातर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति या खास व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन आपको बता दें कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसकी पहचान एक ही फल की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। यह फल है संतरा और जिस शहर को इसके लिए जाना जाता है, वह है महाराष्ट्र का नागपुर। नागपुर को आधिकारिक तौर पर ‘ऑरेंज कैपिटल ऑफ इंडिया’ या ‘संतरा नगरी’ कहा जाता है।
क्यों खास है नागपुर?
नागपुर की जलवायु और मिट्टी संतरे की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां उगाए जाने वाले संतरे अपनी क्वालिटी, रस और नेचुरल मिठास के कारण देश से लेकर विदेश तक मशहूर हैं। यही वजह है कि नागपुर के संतरे न केवल भारत के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाते हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं।
नागपुर संतरे के व्यापार के लिए जाना जाता है
नागपुर केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि संतरे के व्यापार और वितरण का भी प्रमुख केंद्र है। यहां के बड़े बाजार, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं और विकसित परिवहन नेटवर्क पूरे देश में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।देश के लगभग हर बड़े शहर में नागपुर से संतरे भेजे जाते हैं।