अपने छत पर उगाएं सब्जियां, गमला और पौधे खरीदने के लिए सरकार दे रगी है पैसा

    27-Feb-2026
Total Views |


पटना।बिहार सरकार शहरी क्षेत्रों में बागवानी और गार्डनिग को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दे रही है। इसके लिए बिहार सरकार छत पर बागवानी योजना चला रही है। इस योजना के तहत लाभार्थिओं को गमला, पौधा खरीदने के लिए राशि और सब्सिडी दी जा रही है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि खेती योग्य भूमि में निरंतर कमी तथा शहरी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी जैसी चुनौतिया चमतकारी पहल है। बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के अनुसार हमारे किसान भाई-बहन और शहरी गरीब परिवार सीमित संसाधनों में भी अपनी छत को उपजाऊ बनाकर पोषण और आय दोनों बढ़ा सकते हैं। छत पर बागवानी योजना से ताजा एवं सुरक्षित भोजन मिलेगा, घरेलू खर्च घटेगा और महिलाओं तथा युवाओं के लिए हरित रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

छत पर बागवानी योजना के लिए 317 लाख रुपये मंजूर

बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की ओर से चलाई जा रही इस योजना के लिए 317 लाख रुपये की स्वीकृत राशि उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर नगर निगम क्षेत्रों में इसका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। बता दें कि छतों पर हरित आवरण विकसित होने से घरों का तापमान नियंत्रित रहता है।

स्वच्छ वातावरण होगा तैयार

इस योजना के तहत लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। यह पहल वायु प्रदूषण कम करने, कार्बन अवशोषण बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाने में भी सहायक है। छत पर उगाई गई जैविक सब्जियां, फल, फूल एवं औषधीय पौधे परिवारों को ताजा, रसायनमुक्त और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हैं।

कितनी मिलेगी अनुदान

छत पर बागवानी योजना के तहत 30 गमलों पौधों सहित) की यूनिट लागत 10,000 रुपये तथा फार्मिंग बेड मॉडल की लागत 60,000 रुपये तय की गई है। दोनों मॉडलों पर 75 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।