अर्का सावी गुलाब सबसे बेहतर गुलाब की किस्म, खेती से लाखों की मुनाफा

    27-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली। शादी-विवाह के मौसम में गुलाब की मांग काफी ज्यादा रहती है। इस लिए आज के बदतले समय गुलाब की खेती काफी फायदेमंद हो रही है। अगर आप गुलाब की खेती से बेहतर कमाई करना चाहते है, आज आपको गुलाब की लोकप्रिय वैरायटी अर्का सावी की खेती का प्रति एकड़ खर्च और कमाई का पूरा गणित बता रहे हैं।

अर्का सावी गुलाब की खेती पर कुल लागत 9,00,000 प्रति एकड़

अर्का सावी वैरायटी के गुलाब सबसे बेहतर मानी जाती है। इस वैरायटी के एक पौधे की कीमत आमतौर पर 20 से 30 रुपये होती है। एक एकड़ खेत में इस किस्म के लगभग 30,000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इस आधार पर पौधों की कुल लागत लगभग पांच लाख तक आएगी। यदि अर्का सावी वैरायटी की खेती में पॉलीहाउस का इस्तेमाल किया जाए, जिसकी लागत सरकारी सब्सिडी के बाद लगभग 16 लाख रुपये होती है।

एक वर्ष में 30 टन उत्पादन

अर्का सावी गुलाब एक बहुत ही बेहतरीन और उच्च उत्पादक किस्म है, विशेष रूप से व्यावसायिक खेती के लिए। यह एक बैंगनी-गुलाबी रंग की फ्लोरिबुंडा किस्म है, जो प्रति वर्ष 30 टन प्रति एकड़ तक उत्पादन दे सकती है और इसके फूल 5-6 दिनों तक ताजे रहते हैं।