लुधियाना।पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों से सजा पूरा कैम्पस गुलजार हो गया। यहां गेंदे के फूलों की क्यारियाँ सूरज की किरणों की तरह चमक रही थीं, गुलाब लाल और गुलाबी रंग में खिले हुए थे, जबकि ऑर्किड और लिली ने दृश्य को और भी मनमोहक बना दिया। यह विभिन्य प्रकार के फूल आगतुकों के लिए आकर्षण के केंद्र थे।
डॉ. एमएस रंधावा को समर्पित रही पुष्प प्रदर्शनी
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में पुष्प प्रदर्शनी में फूलों के प्रेमी का जमावड़ा देखने को मिला। फूलों की उत्पादन करने वाले लोग अपने-अपने फूलों का प्रदर्शन किए। फूल उत्पादक और शौकीन लोग इस प्रदर्शनी में उमड़ पड़े, जहाँ विभिन्न डिज़ाइन और फूलों से बने आकर्तिया लोगों को आकर्षित कर रही थी। यह पुष्प प्रदर्शनी बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. एमएस रंधावा को समर्पित थी, जिन्होंने बागवानी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सजावटी पेड़ों, झाड़ियों और उद्यानों पर कई पुस्तकें लिखीं।
कुलपति ने किया उद्घाटन
पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने पुष्पकृषि एवं भूदृश्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग हर साल इस प्रदर्शनी का आयोजन करके पुष्प उत्पादकों और उत्साही लोगों के बीच उत्साह को बनाए रखने में सफल रहा है।