ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर आयोजित की गई है ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी

    27-Feb-2026
Total Views |


नई दिल्ली।ग्रेटर नोयडा में 26 फरवरी को सम्राट मिहिरभोज पार्क में आयोजित भव्य पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुष्प प्रकृति की ओर से मानवता को मिली सबसे बड़ी देन हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का चोली-दामन का साथ है तथा भारत की सांस्कृतिक परंपरा में फूलों का विशेष महत्व रहा है।

एक मार्च तक चलेगी पुष्प प्रदर्शनी

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि फूल की मांग विभिन्य अवसरो पर रहती है। हर उत्सव में फूल की ही काम है पूजा-पाठ से लेकर अन्य उत्सवों में फूल की मांग रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह पुष्प प्रदर्शनी 1 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश और वाहनों की पार्किंग पूर्णतः निशुल्क रखी गई है।

फूलों से बनी है आकृतियां

ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में अनेक स्टॉल लगाए गए है,जहां लोग फूल पौधे, सजावटी सामान और खान-पान की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन उत्सव का माहौल लेकर आया है। ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर फूलों से बनाई गई विशेष आकृति आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।