राजस्थान के सरदारगढ़ में 7 एकड़ में खिले 14 तरह के फूल, राष्ट्रीय बीज निगम में भेजी आएगी बीज

    27-Feb-2026
Total Views |

जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले में सरदारगढ़ क्षेत्र के जैतसर के पास स्थित केंद्रीय राज्य फार्म सरदागढ़ में इन दिनों 7 एकड़ में 14 प्रकार के फूलों की खेती हो रही है। फरवरी में इस केंद्रीय फार्म में अनेक प्रकार की खेती हो रही है। फूलों की खिलने से इसकी सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। केंद्रीय राज्य फॉर्म सरदारगढ़ के फार्म प्रमुख डॉ. आरके दाधीच के अनुसार, रबी 2025-26 के अंतर्गत मुख्यालय से मिले लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्य फार्म में फूलों के बीज उत्पादन का कार्य इस समय किया जा रहा है। अक्टूबर व नवंबर माह में बिजान की गई फूलों के पौधे में फूल आ गए है।

यही से बीज जाएगी राष्ट्रीय बीज निगम दिल्ली

केंद्रीय राज्य फॉर्म में फूलों की इस खेती से तैयार बीजों को राष्ट्रीय बीज निगम दिल्ली पहुंचाया जाएगा। वहीं से इन बीजों को पैकिंग होने के बाद विभिन्न राज्यो में भिजवाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय बीज निगम की विभिन्न दुकानों पर भी बीज रियायती दरों पर किसानों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

विभिन्य प्रकार की फूलों की खेती

केंद्रीय राज्य फॉर्म के उद्यान विभाग के प्रमुख आनंद कुमार के अनुसार, फूलों से बीजों का उत्पादन करने के लिए ग्लेडियोलस की तीन वैरायटी पंजाब डान, पूसा किरण और पूसा गुंजन लगाई गई है। वहीं, मेरीगोल्ड में पूसा बाहर, गुलदाउदी में पंजाब बाहर और इसके अलावा कैलेंडुला, आइस प्लांट कोपीके, ओरामेंटल पॉपी, लिनारिया फूलों की खेती भी की गई है।