
वाराणसी।वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से एक मार्च को डोमरी क्षेत्र में तीन लाख से ज्यादा पौधारोपण किया जाएगा। नगर नीगम की ओर से सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में शहरी वन का विकास किया जा रहा है। सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में 350 बीघा में विकसित होने वाला शहरी वन न केवल शहर की आबोहवा को शुद्ध करेगा, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन का नया मॉडल भी बनेगा।
तकनीकों के माध्यम से पौधा रोपन
आधुनिक तकनीकों के संगम से एक मार्च को यहां तीन लाख से ज्यादा पौधों का रोपण कर शहरी वन का शुभारंभ किया जाएगा। यह परियोजना गंगा के किनारों को मजबूती देने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शुद्ध ऑक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करेगी।इस दौरान तकनीक के साथ-साथ औषधीय पौधों और फूलों की खेती का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इससे पर्यावरण स्वच्छ होगा। इस योजना से शहर में रंग-बिरंगी फूलों की छटा देखने को मिलेगी।
पौधा रोपण से पर्यावरण संरक्षण
पौधा रोपण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाते हैं। प्रमुख लाभों में शुद्ध ऑक्सीजन तापमान में कमी मृदा क्षरण को रोकना, ध्वनि प्रदूषण कम करना, वर्षा में सहायक होना, और जैव विविधता को बढ़ावा देना शामिल है। यह तनाव कम करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और फल,फूल भी देता